Wednesday, September 21, 2016

निंदा करना बंद करो पाकिस्तान को सशस्त्र मुंह तोड़ जवाब दो

मोदीजी आपभी पिछली सरकारों की तरह डिप्लोमेटिक बातें कर रहे हो।देश की जनता ने आप के हौसले भरे बयानों पर भरोसा किया।आप पाकिस्तान को उसके घरमें उसकी जमीन पर जवाब देने में विशवास करते हो, तो अब क्या हुआ ? आपके राज में पठानकोट हुआ अब उरी में सेना के केम्प पर हमला हुआ। 18 जवान शहीद हुए। देश में गुस्सा है देश आपसे कारवाइ की उम्मीद करता है। आप अपने चुनाव पूर्व बयानों को सबित करो। वरना देश आप बयानों को बड़बोलापन और जुमले बाज़ी समझेगा।
हर नागरिक के बैंक अकाउंट में 15 लाख जमा नहीं हुए इन जुमलों तो जनता नजर अन्दाज कर सकती है और पाकिस्तान के सुलूक पर आप की जुमले बाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाए गी।
जवानो की शहद पर देश हमेशा गर्व करता है क्योंकि सेना में भर्ती होने वाला हर शख्स शहादत के जज़्बे से ही सेना में शामिल होता है उनके परिवार के लोग भी मानसिक रूपसे तयार होते हैं।पर आर शहीदों के परिवार वाले मातम मना रहे है इसलिए नहीं की उनका बेटा भाई पति या पिता मार गया? बल्कि इसलिए दुःख व्यक्त कररहे हैं की जिस देश की हिफाज़त का ज़िम्मा जिनके कन्धों पर है जिनके सरहद पर तायनत  होनेके कारण देश सुकून से सोता है। जब वही सेना के जवान अपनी केम्पों में सोरहे हों तो चुपके 4 आतंकवादी केम्प में दाखिल होते है और सेना पर हमला कर 18 जवानो को मौत की नींद सुला देते हैं।यही दुःख की बात है इसी का सदमा है इसी का मातम हो रहा है।माफ़ करना सरकार हमारी सेना केम्पों में मार दिये जाने के लिए नहीं है।यह बहादुर जवान मैदान ए जंग में दुश्मनो का सामना कर युद्ध करते हुए हस्ते हुए वीर मरण स्वीकार करने का जिगर रखते हैं।यह कोई जुमले बाजी नहीं सेना ने 65 71 और कारगिल युद्ध में खुद को साबित किया है और हमें वुश्वास है आगे भी विशवास टूटने नहि देंगे।
मोदीजी देश की सेना का मनोबल टूटने मत दीजिये विश्व के सामने भारत की 125 करोड़ जनता की शर्मिंदा न होने दें।पकिस्तान हमें मुंह चिडा रहा है हम उसका मून नोचना चाहते हैं।हमारा सब्र टूट रहा है ऐसा न हो की जनता खुद सरहद पार करने का कदम उठाए।या फ़ौज अनुशासन तोड़ कर खुद निर्णय लेने पर मजबूर हो।
जनता भी पाकिस्तान के शासकों का पुतला फुंक फुंक कर बेजार होचुकी है उन्हें सरकार के कड़े जवाब का इन्तेजार है और वह कड़ा जवाब पकिस्तान की धरती पर सैन्य कारवाई से काम बिलकुल नहीं होना चाहिए।बोहत हो चूका अब विश्व बिरादरी का लिहाज़।लिहाज़ अगर करना है तो देश की बिरादरी का करो देश की भावना का करो देश की जनता में आपस में फुट डालने की बजाए पाकिस्तान को फोड़ो।गाय गौवंश 3 तलाक कॉमन सिविल कोड धरा 377 जैसे मुद्दों पर भेजा खपाने की बजाए एकजुट होकर बाहरी  कपटी मक्कार शजतियों से मुकाबला करो।
कुछ राजनीतिज्ञ भारत मुसलमानो को बार बार पाकिस्तानी कहते हैं बात बात पर जिन्हें पाकिस्तान भेजने को कहते हैं जिन्हें राष्ट्रद्रोही साबित करने की झूटी साजिश में लगे रहते हैं सिर्फ इसलिए की उनका धर्म इस्लाम है इसलिए धर्म के आधार पर उन्हें पाकिस्तान से जोड़ने का षड्यंत्र रचते हैं।आज उन तथा कतिथ राजकार्नियों को यह बताना चाहूँगा की मैं और मेरे जैसे करोडो भारतीय मुसलमान उरी की बर्बरता पूर्ण घटना सेदुखि है हम लोग जवानो की मौत का बदला लेना चाहते हैं।मुझे यकीन है की अगर सरकार इजाज़त दे तो भारत के करोडो मुसलमान खुद पकिस्तान से बदला लेने और दुन्या के नक़्शे से पाकिस्तान का नमो निशान मिटाने के लिए अगली पंक्ति में युद्ध करने को सदैव तैयार हैं।भारत के मुसलमानो की वफादारी को आज़मानेवज इससे अछा मौका क्या हो सकता है।जेहाद क्या होता है और कौसे लड़ा जाता है यह भारत के निष्ठावान मुस्लमान क़ौम इन सोकाल्ड जिहादियों को बता देगी।मोदी जी यह कोई जुमलेबाजी नहीं है यकीन न हो तो मौका देके देखो।
एक अहम् बात मिडिया भी समझले आपलोग TRP के चक्कर में खुप उहापोह करते हो देश के सिन्सिटिव मुद्दे का खूब व्यवसाईक लाभ उठाते हो बड़ी डिबेट और चर्चा लगते हो खूब ब्रेक के नामपर रुपया बटोरते हो।भारती और पाकिस्तानी पूर्व सैनिकों की शाब्दिक कुश्ती TV चैनल पर देखने को मिलती है।क्या इन गरमा गरम चर्चाओंसे भारत पकिस्तान के मस्ले सुलझेंगे? जिस के मुँहमे जो आए उटपटांग बकता है पाकिस्तानी हमांरे चेनालों पर बैठते हैं और हमारे ही खिलाफ बोलते हैं।एंकर उन्हें प्रोवोग करता रहता है और उनलोगो को  बकवास करने का देशको देशकी जनता को साथही चैनल पर बैठे पूर्व सैनिकों को अपमानित करने का मंच हमारे ही चैनल वाले देते हैं।
इससे देशी की अस्मिता और गरिमा को नुक्सान पहुँचता है। आप लोग भी धंदे से ऊपर उठकर पत्रकारिता करें यह मिडिया की भी नैतिक जिम्मेदारी है।

जय हिन्द
मराठा खान फ अ
marathakhan@gmail.com
Facebook. com/maratha khan
Twitter. com/@Marathakhan1

Sunday, August 14, 2016

गांधीगीरी हारी

                गांधीगीरी हारी
     
      भारत की आजादी के 70 वे स्वतंत्र दिन के मौके पर बड़े दुःख और पीड़ा के साथ कहना पड रहा है भारत में गांधी गिरी हारी।
जिस मोहनदास करमचंद गांधी ने अंग्रेज साम्राज्य से सिर्फ अहिंसा और सत्त्याग्रह के जरए भारत को आजादी दिलाई।
जिन के सत्त्याग्रह के मार्ग को दुन्या ने सराहा जिस गांधी ने विश्व को प्रेरणा दी जो गांधी भारत का आदर्श है आज उसी भारत में गांधीगिरी हारी।
महान ब्रटिश सरकार को जिन की हुकूमत में कभी सूरज नहीं डूबता था उन्हें हाड मास के एक कमजोड़ बूढ़े शख्स ने सिर्फ और सिर्फ अहिंसा और सत्त्याग्रह के हथियार से भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
आज उन्ही के स्वतंत्र भारत में उनके आपनो से गांधीगीरी हारी।
आजाद भारत में अनेको राजनेतिक और सामाजिक समस्याएं हुई पर उन समस्याओं के निराकरण केलिए राजनेतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकारों के विरोध में सत्त्याग्रह और अहिंसा के मार्ग से ही आंदोलन किया।
राम मनोहर लोहिया, जयप्रकास नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस जैसे अनेक नेताओं ने सत्त्याग्रह और अहिंसा को ही हथियार बनाया।
उसी तरह अन्ना हजारे मेधा पाटकर जैसे अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सत्याग्रह व अहिंसा के मार्ग से ही आंदोलन करते आए हैं।
आपात काल के दौर में भी इसी गांधीगीरी के मार्ग पर कायम रहे इसी मार्ग से इंदिरा गांधी को पराजित भी होना पड़ा और सत्ता से बहार भी हुई कोंग्रेस।
पर आज उसी भारत में सत्याग्रह और अहिंसा का मार्ग ड्रामा लगने लगा।क्यों पराजित हुए गांधी के विचार क्यों विशवास ख़त्म होरहा है गांधी गिरी का क्यों सत्याग्रह और अहिंसा के मार्ग से विशवास ख़त्म होने का अंदेशा है ?
क्या सच में गांधीगिरी हारी ?

हाँ गांधीगिरी हारी।
भारत की लोकतांत्रिक सरकारोंने गांघीगिरि की कद्र नहीं की यूँ कहें तो ठीकही होगा की गांधीगिरी का मजाक उड़ाया और अपमान किया।गांधी के बताए अहिंसा और सत्त्याग्रह के मार्ग को सिरे से नकार दिया।
पिछले कई सालों में सरकारों के गैर ज़िम्मेदार रवैय्ये देखने को मिले हैं।जंतर मंतर पर जनलोकपाल आंदोलन करने की वजह से अन्ना हजारे को और काले धन की वापसी के आंदोलन की खातिर योग गुरु बाबा राम देव का जिसतरह तत्कालीन कोंग्रेस सरकार ने जिस तरह भोंडा मजाक उडाया था इसे टीवी के माध्यम से दुन्या ने देखा।
सएकारों की ऐसी असंवेदनशीलता को देखते हुए शर्म महसूस होती है।

  ऐसा ही सरकारी असंवेदवंशीलता का मामला इरोम सशर्मिला के साथ भी हुआ। पूर्वोत्तर के मणिपुर प्रांत की इरोम शर्मीला ने भी भारत सरकार के विरुद्ध अफस्पा AFSPA जैसे विवादित कानून  को वापस लेने केलए विश्वकी सबसे लंबी भूक हड़ताल की16 वर्षों तक यानि 5757 दिन भूके रह कर सत्त्याग्रह किया।राष्ट्रपिता गांधीजी से प्रेरणा लेकर उन्ही के देशमे गांधीजी को आदर्श मानने वाली सरकारों के सामने इस उम्मीद में की भारत सरकार द्वारा सशास्त्र सेना को दिए गए अमानवीय अधिकारों को रद्द करनेकी मांग मानली जाए गई।
सन् 2000 में तब की NDA समर्थक अटल बिहारी वाजपाई सरकार के सामने अपनी मांग को लेकर उनहोंने भूक हड़ताल शुरू की। और तब से लेकर 9 अगस्त 2016 तक लगातार भूके रह कर अपनी मांग पर डटी रही।पर इन 16 वर्षों में सत्ता में रहि किसी भी सरकार ने इरोम शर्मीला के लिए अपनिबसंवेदना नहि दिखाइ चाहे वह कवी मन रखने वाले NDA + भाजपा के अटल बिहारी वाजपाई हों उनका कवी मन नहीं जाग या UPA + कोंग्रेस के मौनी बाबा मनमोहन सींघ हों वह भी मौन धारण किये रहे  आज के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जो सत्ता में आए सबका साथ सबका विकास के नारे से पर उन्हें भी मणिपुर की इरोम का साथ नहीं दिया। अर्थात किसी भी सरकारने चाहे वह राइट हो या लेफ्ट किसीने भी इस महिला सत्याग्रही की मांग पर तवज्जोह नहीं दी। और ना ही भारत के मेन स्ट्रीम राष्ट्रीय हिंदी अंग्रेजी मिडिया नेभी इरोम शर्मीला की 16 वर्षीय लंबी  भूक हड़ताल पर गंभीरता से कवरेज नहीं किया।
यही कारण हुआ की हर दिन इस आशा में की हमारी चुनी हुई सरकार आज कोई निर्णय लेगी या मिडिया इरोम को विश्व के सामने प्रभावी ढंग से पेश करेगी। मिडिया द्वारा सरकारों की असंवेदन शीलता पर सवाल खड़े करे या विपक्ष संसद में हंगामा खड़ा करे।मणिपुर में अफस्पा रद्द करने के लिए प्रस्ताव लाये।पर कहीं भी कुछ नहीं हुआ और कुछ होने की आशा में 28वर्षीया इरोम की भूक हड़ताल दिन ब दिन आगे बढ़ती गई और दिन महीनों में महीने साल में और साल 16 सालों में बीतते चले गए।पर किसी भी सरकार की संवेदना नहीं जाएगी।
अपने इतने लंबे भूक हड़ताल को जारी रखने वाली इरोम शर्मीला को विश्व लोह महिला IRON LADY का खताब तो मिला पर यही आइरन लेडी सरकारों सहित भारतीयों की असंवेदनशीलता से निराश होकर 16 साल बाद 9 अगस्त 2016 को स्वेच्छा से अपनी भूक हड़ताल खुद ही ख़त्म कर सक्रिय जाजनीति में आने का एलान करदिया।
क्या यह गांधीगीरी की हार नहीं है?
ऐसा नहीं हिना चाहिए था यह भारत के भविष्य के लिए आप शगुन है।
आज के बाद अगर देश में किसी को अहिंसक मार्ग सत्याग्रह करने की नौबत आई तो उन्हें इरोम का संघर्ष और उपेक्षा ज़रूर याद आएगी हो सकता है अब लोग अहिंसा को छोड़ हिंसा का मार्ग चुने तब ऐसी स्तिथि भारत की एकता व वखंडता के लिए घातक होगी।यही गांधीगीरी की हार होगी।
यहां यह बताना ज़रूरी होजाता है की गांधीगीरी की हार भारत को नई चुनौतियों की तरफ ले जाएगा।
क्यों की गांधीगीरी की हार सत्त्याग्रह की हार होगी।
सत्त्याग्रहों की हार अहिंसा की हार होगी।
अहिंसाकि हार अविश्वास को जन्म देगी।
अविशास अराजकता को अराजकता हिंसा को और हिंसा लोकतंत्र के ताने बाने को तोड़ने का आधार बनेगा लोकतंत्र ख़त्म भारत की आत्मा ख़त्म। आत्मा ही नहीं होगी तो भारत निर्जीव होगा बंधुत्व ख़त्म होगा और अलगाव वाद को जन्म देगा और अलगाववाद देश के टुकड़े टुकड़े कर देगा।
अखंड भारत की माला जपने वालों को बताना चाइये की अखंड भारत के माने क्या सिर्फ ज़मीन का टुकड़ा है या यहां रेहन वालों के प्रति कुछ जिम्मेदारियां भी है।
क्या उनकी आवाज़ नक्कार खाने में तुति के मानिंद है।
इस पर भारत के विचारवंतों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
जिस तरह इरोम ने टूटकर अपनी 16 वर्षीया भूक हड़ताल वापस ली और इसके लिए 9 अगस्त का दिन चुना यह क्या सन्देश देता है।
गांधीजी ने 9 अगस्त को अंग्रेजों से भारत को आज़ादी दिलाने के लिएQUIT INDIA MOVMENT भारत छोडो अभियान शुरू क्या था।इरोम शर्मीला ने भी 9 अगस्त कही दिन चुना।गांधीजीने तो अंग्रेजों को भारत छोड़ने को कहा था। पर इरोम के इसी ऐतिहासिक को चुनने का मतलव भारत से छुटकारा तो नहीं। अगर ऐसा हुआ तो यह सन्देश भारत की अखंडता पर सवाल खड़ा करने वाला है।
क्योंकि भारत की राजनीति में पश्चिम भारतीयों की प्रभुता है और मिडिया पर भी।इस को पूर्वी भारती अपनी उपेक्षा का कारण मानले तो पूरब पश्चिम में टकराव की स्तिथि पैदा हो सकती है।
खैर पर जो हुआ ठीक नहीं हुआ 16 वर्षों तक भारत की सरकारों की संवेदना और मानवता अपनेही देश के नागरिक के लिए नहीं जागी।
इसे देखते हुए आज अंग्रेजों का आभार प्रकट करने का मन करता है।क्योंकि उनमें अधिक संवेदना और मानवता होगी तभी तो गांधीजी को भूक से मारने नहीं दिया। और उनके अहिंसक सत्त्याग्रह के आगे भारत को आज़ाद कर हमेशा के लिए चले गए।
पर आज हमारी मानवता और संवेदना अंग्रेजों के विपरीत है तभी तो इरोम शर्मीला को 16 साल से लगातार भूक हड़ताल करने पर भी भारत सरकार से नाकामी और निराश ही मिली।
आजभी मणिपुर में अफस्पा AFSPA ज्यूँ का त्युं लागू है
मानवी मूल्यों का उल्लंघन धड़ल्ले से होरहा है।
इसी लिए लगता है।
। गांधीगीरी हारी।

लेखक
मराठा खान
marathakhan@gmail.com
पर अपनी प्रतकिर्या दें।